Showing posts with label Angella Reid. Show all posts
Showing posts with label Angella Reid. Show all posts

Wednesday, 26 July 2017

व्हाइट हाउस की पहली महिला 'चीफ अशर' बर्खास्त, ओबामा ने किया था नियुक्त

वॉशिंगटन.अमेरिकी प्रेसिडेंट ऑफिस व्हाइट हाउस ने अपनी पहली महिला और दूसरी अफ्रीकी-अमेरिकी नागिरक 'चीफ अशर' एंजेला रीड को बर्खास्त कर दिया है। व्हाइट हाउस के एक अफसर ने रीड को हटाए जाने की पुष्टि की। हालांकि, उन्होंने इसके कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
अफसर के मुताबिक, व्हाइट हाउस के कर्मचारी शुक्रवार सुबह जब काम पर पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि रीड को बर्खास्त कर दिया गया है। उन्हें पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2011 में नियुक्त किया था। रीड का अब तक इस पर कोई भी कमेंट नहीं आया है। उन्होंने कहा कि बेहतर होगा कि इसके बारे में व्हाइट हाउस जानकारी दे।"

वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, रीड ने पहले रिट्ज कार्लटन होटल के लिए सर्विसेज दी थीं। व्हाइट हाउस के पहले अफ्रीकी-अमेरिकी चीफ अशर एडमिरल स्टीफन डब्ल्यू रोचोन के इस्तीफे के बाद उन्होंने व्हाइट हाउस में यह पद संभाला था। एडमिरल रोचोन ने होम सिक्युरिटी डिपार्टमेंट में नौकरी के लिए ये पोस्ट छोड़ दी थी।
व्हाइट हाउस की सभी गतिविधियों की देखरेख की जिम्मेदारी चीफ अशर के पास होती है। वह हाउस के जनरल मैनेजर के तौर पर काम करते हैं। उन्हें चेफ, होम अटेडेंट्स, गार्डनर और इलेक्ट्रिशियन से लेकर फाइनेंस और एडमिनिस्ट्रेशन संबंधी जिम्मेदारियां भी निभानी होती हैं।

Source:-Bhaskar
View more about our services:-hyper v cloud computing services